अन्य
पराजित मानसिकता की वजह से बयान दे रहे हैं उद्धव ठाकरे : प्रवीण दरेकर
jantaserishta.com
22 Feb 2025 8:11 AM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे के ‘मेरी हालत जापान जैसी’ वाले बयान पर भाजपा नेता प्रवीण दरेकर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि वह पराजित मानसिकता की वजह से ऐसे बयान दे रहे हैं।
भाजपा नेता और एमएलसी प्रवीण दरेकर ने आईएएनएस से कहा, "मैं उद्धव ठाकरे के बयान को गंभीरता से देख रहा हूं। मुझे लगता है कि उनका आत्मविश्वास काफी गिर गया है। ऐसा दौर हर पार्टी और नेता के लिए आता है, इसलिए उन्हें इससे उबरकर काम करने की जरूरत है। जिस तरह से एकनाथ शिंदे लगातार उन्हें झटके दे रहे हैं, वह इस वजह से विचलित हो गए हैं। वह पराजित मानसिकता की वजह से ऐसे बयान दे रहे हैं। ऐसा दौर तो भाजपा को भी देखने को मिला था, लेकिन अब हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।"
उन्होंने कहा, "जब तक वह बालासाहेब और हिंदुत्व के विचार पर गौर नहीं करेंगे, उन्हें धक्के-धक्के पर लगते रहेंगे। मुझे उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रति सहानुभूति है, उन्हें एक बार बालासाहेब के विचारों पर काम करना चाहिए। मुझे लगता है कि अगर उद्धव ऐसा करेंगे तो वह अच्छे से उबर पाएंगे।"
प्रवीण दरेकर ने एकनाथ शिंदे को मिले धमकी भरे ईमेल पर कहा, "ईमेल के माध्यम से धमकियों के मामले आते रहते हैं। मुझे लगता है कि सरकार भी इस तरह की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है।"
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि उनकी हालत "जापान जैसी हो गई है, हर दिन झटके लग रहे हैं"।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





