अन्य

जहरीली शराब मामले में दो एसआईटी का गठन, शराबियों की पहचान जारी : एसपी

jantaserishta.com
19 Oct 2024 8:01 AM IST
जहरीली शराब मामले में दो एसआईटी का गठन, शराबियों की पहचान जारी : एसपी
x
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर और मोहमदपुर थाना अंतर्गत कथित जहरीली शराब पीने से हुए दो लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर और मोहम्मदपुर इलाकों में कथित तौर पर शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। हमने जांच के लिए दो एसआईटी का गठन किया है, जो शराब या जहरीली शराब पीने वालों की पहचान कर रही है। हम लोगों की छापेमारी जारी है। हमने 200 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली है, इसके परिणामस्वरूप कई शराबियों समेत अन्‍य की गिरफ्तारियां हुई हैं।
वहीं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने इस घटना पर दुख जताते हुए समाज को जागरूक होने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। हम लोग कोशिश करेंगे क‍ि लोगों को जागरूक कर सकें। समाज के अंदर ऐसा वातावरण तैयार हो कि लोग शराब का सेवन न करें। कुछ बिचौलिया लोग इस काम में लगे हुए हैं। इससे ऐसी दुखद घटना हुई है। बिहार सरकार इसके लिए छानबीन कर रही है कि इस घटना के पीछे कौन-कौन लोग हैं। सरकार ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा द‍िलाएगी।
दरअसल बिहार के सिवान, छपरा और गोपालगंज जिलों में जहरीली शराब से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story