अन्य

ओडिशा के संबलपुर में दो चौंकाने वाली हत्या की घटनाएं

jantaserishta.com
19 May 2025 8:04 AM IST
ओडिशा के संबलपुर में दो चौंकाने वाली हत्या की घटनाएं
x
संबलपुर: ओडिशा के संबलपुर जिले से दो दिल दहला देने वाली हत्याओं की खबरें सामने आई हैं। इन दो अलग-अलग मामलों में परिवार के ही सदस्यों द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।
पहली घटना रेडाखोल थाना क्षेत्र के दैंचा गांव की है, जहां एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला ने अपने छोटे बेटे और तीन बेटियों की मदद से अपने बड़े बेटे, बदाल प्रधान की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह हत्या घरेलू विवादों के चलते की गई बताई जा रही है। हत्या के बाद परिवार ने बदाल के शव को घर के पास ही चार फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी। आसपास के लोगों को जब इलाके में दुर्गंध आने लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
रेडाखोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मां, बेटा और तीनों बेटियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
दूसरी घटना बामरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर गांव की है। यहां एक महिला मीना साहू की कथित रूप से उसके छोटे भाई गोलक साहू और बड़ी बहन पुष्पांजलि साहू ने मिलकर हत्या कर दी।
मीना अपने पिता के निधन के बाद होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने घर लौटी थी। इसी दौरान संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहन के बीच तीखा विवाद हो गया। जब मीना ने अपनी हिस्सेदारी की मांग की, तो उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
संबलपुर के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर में मीना साहू की हत्या पारिवारिक संपत्ति विवाद का परिणाम प्रतीत हो रही है। छोटे भाई और बड़ी बहन ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
रेडाखोल की घटना को लेकर उन्होंने बताया कि बदाल प्रधान शराब का आदी था और अक्सर अपनी मां और बहनों से मारपीट करता था। 15 मई को उसकी मां, छोटे भाई और तीन बहनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के पास ही दफना दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story