अन्य

कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश में दो लोगों की मौत

jantaserishta.com
16 Jun 2024 12:18 PM IST
कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश में दो लोगों की मौत
x
लॉस एंजिल्स: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में शनिवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक्स पर कहा कि वह लॉस एंजिल्स से करीब 55 किमी पूर्व में सैन बर्नार्डिनो काउंटी के पश्चिमी छोर पर स्थित चिनो शहर के पास लॉकहीड एल12 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की जांच कर रहा है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे विश्व युद्ध के समय का यह छोटा डबल इंजन वाला विमान शनिवार दोपहर करीब 12:35 बजे चिनो एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय केएबीसी टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, जब आपातकालीन दल वहां पहुंचा तो विमान रनवे से उतरा हुआ मिला। रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना में मारे गए दोनों लोग यैंक्स एयर म्यूजियम में फादर्स डे के एक कार्यक्रम के सिलसिले में गये थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story