अन्य

Karnataka: कर्नाटक के हसन में गोली लगने से दो लोगों की मौत

jantaserishta.com
20 Jun 2024 4:10 PM IST
Karnataka: कर्नाटक के हसन में गोली लगने से दो लोगों की मौत
x
बेंगलुरु: कर्नाटक के हसन जिले के होयसलानगर इलाके में गुरुवार को दो लोग गोली लगने के बाद मृत पाए गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद सुजीता घटनास्थल पर पहुंची और जांच की कमान अपने हाथ में ले ली।
एसपी ने कहा, "प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों मृतक आपस में बात कर रहे थे, तभी उनमें से एक ने हथियार निकाला और दूसरे को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरे व्यक्ति को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।" एसपी ने कहा, "यह अभी प्रारंभिक जानकारी है। हमने एक कार से हथियार बरामद किया है और मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।" पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना रियल एस्टेट एंगल से जुड़ी हुई है और दोनों व्यक्तियों के बीच जमीन विवाद था। इसी के चलते यह घटना हुई। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story