
x
चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब में अलग-अलग तलाशी अभियानों के दौरान चीन में निर्मित दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किये गये हैं।
अमृतसर जिले के रत्तनखुर्द गांव से बीएसएफ ने एक ड्रोन बरामद किया है। दूसरा ड्रोन पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले के दल गांव से बरामद किया। दोनों ड्रोन चीन में बने डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल के हैं।
बीएएफ ने कहा कि उसकी सटीक खुफिया जानकारी और त्वरित कार्रवाई ने सीमा पार से पंजाब में ड्रोन भेजने के एक और प्रयास को विफल कर दिया। पंजाब की पाकिस्तान के साथ लगती 553 किलोमीटर की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ पर है। पिछले साल उसने 107 ड्रोनों का पता लगाया और मार गिराया। साथ ही 442.395 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की। पंजाब फ्रंटियर की बीएसएफ की टुकड़ियों ने पिछले साल गलती से सीमा पार कर आने वाले 12 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





