
x
नोएडा: थाना सेक्टर-24 की पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों बदमाशों ने हाल ही में एक युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जब युवक ने लूट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी थी। इससे युवक घायल हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
थाना सेक्टर-24 की पुलिस चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर संदेह हुआ। जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, तो उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।
नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश सेक्टर- 24 की ओर आ रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाश बेगूसराय के रहने वाले हैं और 10वी पास हैं। इनकी पहचान मिथुन और राजा के रूप में हुई है। वे नोएडा में रह रहे थे। इनके पास पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, पिस्टल, मोटरसाइकिल और 4700 रुपये बरामद किया पुलिस दोनों बदमाशों का इतिहास खंगाला रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





