अन्य
लेबनान के तटीय शहर जौनिह पर इजरायली हवाई हमले में दो की मौत
jantaserishta.com
20 Oct 2024 8:33 AM IST

x
बेरूत: लेबनान के तटीय शहर जौनिह पर शनिवार को इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह पहली बार है जब इजरायली सेना ने बेरूत से 16 किलोमीटर उत्तर में लेबनान के तटीय शहर को निशाना बनाया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय टीवी चैनल अल-जदीद के हवाले से बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने माउंट लेबनान गवर्नरेट के केसरवान जिले में जौनिह हाइवे पर दो लोगों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाया।
स्थानीय चैनल के अनुसार, ड्रोन का पहला हमला लक्ष्य से चूक गया, इससे वाहन में सवार एक पुरुष और एक महिला उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। लेकिन ड्रोन ने उनका पीछा किया और फिर से हमला किया, इसमें दोनों की मौत हो गई। उनके शवों को स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
इजरायली सेना 23 सितंबर से हिजबुल्लाह के साथ बढ़ते तनाव के बीच लेबनान पर अभूतपूर्व हवाई हमला कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





