अन्य

पाकिस्तान में विस्फोट में दो की मौत, चार घायल

jantaserishta.com
16 Jun 2024 4:02 PM IST
पाकिस्तान में विस्फोट में दो की मौत, चार घायल
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक आईईडी विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि घटना प्रांत के कुर्रम जिले की है। आम लोगों को ले जा रहा एक वाहन सड़क किनारे लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गया।
घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। उनमें चार की हालत गंभीर है। विस्फोट में वाहन पूरी तरह नष्ट को गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। और जानकारी की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story