अन्य

नाबालिग सहित दो एटीएस की हिरासत में

jantaserishta.com
5 July 2024 8:57 AM IST
नाबालिग सहित दो एटीएस की हिरासत में
x
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया से संबंध होने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो को एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅॅड (एटीएस) ने हिरासत में लिया है। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिलने की बात सामने आई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएस को एक व्यक्ति द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर एटीएस ने खंडवा की गुलमोहर कॉलोनी और सलूजा कॉलोनी से दो लोगों को पकड़ा है, इनमें एक नाबालिग है। युवक पर आरोप है कि वह इंडियन मुजाहिदीन के मॉड्यूल पर काम कर रहा था। उसके पास से सिमी के कुछ कागजात भी मिले हैं।
बताया गया है कि गुरुवार की सुबह दोनों स्थानों पर एटीएस की टीम ने दबिश दी और दो लोगों को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। एटीएस की हिरासत में आए लोगों के कोलकाता के आतंकी मामले से जुड़े होने की आशंका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story