अन्य

अजमेर में दो अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Feb 2025 8:18 AM IST
अजमेर में दो अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
x
अजमेर: देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्थान के अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों बांग्लादेशी कई साल से अजमेर में रह रहे थे। पुलिस अब तक यहां से छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने मीडिया को बताया कि दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों खानाबदोश हैं। एक नागरिक 2021 और एक 2019 में यहां आया था और वापस चला गया था। फिर दोबारा वह 2022 में यहां आया था। दोनों भीख मांगते हैं, और छोटे-छोटे काम भी करते हैं।
बांग्लादेश रुपये ट्रांसफर करने को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार नागरिकों की पहचान सैफुल इस्लाम और नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। नूर मोहम्मद एक बार अजमेर आकर वापस चला गया था। फिर दोबारा यहां आ गया था। ये सीमा पार करके भारत में दाखिल होते हैं।
बता दें कि पुलिस का दरगाह क्षेत्र में लगातार अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने अवैध रूप से चोरी छिपे बेनापोल बॉर्डर करके भारत में प्रवेश किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story