अन्य

'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Dec 2024 8:38 AM IST
ऑपरेशन शिकंजा के तहत उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
x
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर के पास से 40 किलो गांजा और एक बाइक बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन मादक पदार्थों की कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों तस्कर राजस्थान के भरतपुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मैनपुरी एसपी विनोद कुमार ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक का नाम विजेंद्र गुर्जर है और दूसरे का नाम विजय राम है। दोनों मोटरसाइकिल से 40 किलोग्राम गांजा लेकर जा रहे थे, जिसका मूल्य लगभग 9 लाख रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें यह जानकारी सामने आई कि उनके नशे का रैकेट ओडिशा से संचालित होता था। गांजे की तस्करी कर राजस्थान के विभिन्न जिलों में बेचा जाता था। आरोपी दावा कर रहे थे कि वे गांजा बिक्री के उद्देश्य से लेकर जा रहे थे। विशेष रूप से, वे मोटरसाइकिल से गांजा लाकर विभिन्न जगहों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अभी इनसे और पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके संचालन के तरीकों का पता लगाया जा सके।”
उन्होंने कहा, “इस पूरी घटना में जो रैकेट चल रहा था, वह एक संगठित तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जो ओडिशा से गांजा लाकर राजस्थान और अन्य राज्यों में उसे बेचता था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और तस्करी में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story