अन्य

श्योपुर में खदान में डूबने से दो भाइयों की मौत

jantaserishta.com
17 July 2024 5:18 PM IST
श्योपुर में खदान में डूबने से दो भाइयों की मौत
x
श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में दो चचेरे भाइयों की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओछापुरा क्षेत्र में पत्थर की अवैध खदान है। दो चचेरे भाई धर्मेंद्र और माली जो नाबालिग थे, बकरियां चराने गए थे। बकरियों को खदान में पानी पिलाने की कोशिश में धर्मेंद्र का पैर फिसल गया और वह खदान में भरे पानी में जा समाया।
धर्मेंद्र को डूबता देख माली उसे बचाने दौड़ा और वह भी पानी में कूद गया। दोनों को तैरना नहीं आता था और वे खदान के पानी से बाहर नहीं आ पाए। परिणामस्वरूप दोनों की मौत हो गई। गांव के लोगों को धर्मेंद्र और माली के डूबने की सूचना मिली और उन्होंने दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह खदान काफी समय से अवैध रूप से चल रही है। इस खदान से अवैध रूप से पत्थर निकालने का काम चलता है। बरसात का मौसम होने के कारण इस खदान में काफी पानी भरा हुआ है। हो सकता है बकरी को पानी पिलाने की कोशिश में पानी में गिरे हों अथवा नहाने का प्रयास कर रहे हों और हादसे का शिकार हो गए हों।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story