अन्य

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 March 2025 8:11 AM IST
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
x
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अनूप शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि थाना अहार में एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसकी पुत्री के साथ अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चार लोगों को नामजद किया गया है। इस सूचना पर तुरंत अभियोग पंजीकृत कर दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके बाद टीम गठित कर पीड़िता को बरामद किया गया है। दो लोगों की तलाश जारी है।
पकड़े गए दो लोगों से पूछताछ हो रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
परिजनों के अनुसार, थाना अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा शुक्रवार को घर पर होली खेलने के बाद दोपहर में गांव के समीप ट्यूबवेल पर नहाने चली गई। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी की चीख सुनकर उधर से गुजर रहे पड़ोसी गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए। आरोपी युवक उन्हें देखकर वहां से भाग निकला। इसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसी गांव के और उसके दो साथियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story