अन्य
फॉर्च्यूनर के साथ प्रॉपर्टी डीलर को जलाने वाले दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
24 Oct 2024 8:54 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में जली हुई फॉर्च्यूनर और उसमें मिले प्रॉपर्टी डीलर के शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से मृतक से लूटा गया मोबाइल समेत अन्य सामान भी मिला है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम को गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। गाड़ी से एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी संजय यादव के रूप में हुई।
घटना को लेकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई तो दो नाम सामने आए। परिजनों ने बताया कि लूट के बाद संजय यादव की हत्या करके गाड़ी में आग लगाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशाल राजपूत और जीत चौधरी को मृतक के लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी संजय यादव से पहचान थी। उन्हें पता था कि संजय यादव के पास काफी रुपए रहते थे। इसके बाद संजय यादव की हत्या कर लूट का प्लान बनाया। 22 अक्टूबर को तीनों ने बियर पी और संजय यादव के नशे में होने के बाद उसकी हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
वहीं, हत्या के बाद संजय यादव को गाड़ी में छोड़कर आग लगा दी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





