अन्य

बिहार के कैमूर में हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

jantaserishta.com
8 May 2025 8:09 AM IST
बिहार के कैमूर में हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
x
कैमूर: बिहार के कैमूर में पुलिस ने बुधवार को भगवानपुर गोलीकांड मामले में हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 18 जिंदा कारतूस और 18 खोखे बरामद हुए हैं। वहीं, मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, बकाया पैसे की लेन-देन मामले में 5 मई को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में घायल दो युवकों का अभी वाराणसी में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी सिलसिले में बुधवार को हथियारों की खेप के साथ दो की गिरफ्तारी हुई। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेसवार्ता करके बताया, "बीते 5 मई को भगवानपुर थाना अंतर्गत बहुरी सुनरी रोड पर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें मरची गांव के लव पांडेय उर्फ बमबम पांडेय को पेट में गोली लगी थी। वहीं, अंतू यादव को पीठ में गोली लगी थी। इन दोनों का अभी भी बनारस में इलाज चल रहा है। घायलों के बयान पर नामजद 5 अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई में कई जगह छापेमारी की गई। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि घटना में प्रयोग हुए हथियार और अन्य हथियार के साथ इस घटना से संबंधित लोग कसेर गांव में हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ शिव शंकर कुमार ने गठित टीम के साथ कसेर गांव पहुंचे और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।"
उन्होंने बताया, "आरोपियों के पास से पांच, एक नली एवं दो नली वाली देसी बंदूक, 12 बोर एवं 315 बोर के पांच जिंदा कारतूस और 18 खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि बकाया पैसे के लेन-देन को लेकर मीटिंग हुई थी, जिस दौरान बहस बढ़ने पर गोली चली। इस घटना में मुख्य आरोपी कसेर गांव निवासी अभय पांडेय, पिता दाऊ पांडेय है, जो अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story