अन्य

टीवी एक्‍ट्रेस निया शर्मा ने वीकेंड पर लिया पिज्जा का आनंद

jantaserishta.com
25 Oct 2024 5:00 PM IST
टीवी एक्‍ट्रेस निया शर्मा ने वीकेंड पर लिया पिज्जा का आनंद
x
मुंबई: टेलीविजन एक्‍ट्रेस निया शर्मा ने अपने वीकेंड पर स्वादिष्ट पिज्जा का आनंद लिया। निया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्‍वीरों में वह प्लंजिंग नेकलाइन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें पिज्जा का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है।
इससे पहले अभिनेत्री ने खुलासा किया कि सुबह उठने के बाद वह सबसे पहले अपनी "ब्लैक कॉफी" पीती हैं। निया ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में अभिनेत्री ने अपनी सुबह की दिनचर्या के बारे में अपने फैंस के साथ खुलकर बात की।
वह कहती हुई सुनाई दे रही हैं, "आपको पता है कि मैं सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करती हूं.. मैं अपनी ब्लैक कॉफी पीती हूं। आपको क्या लगा?" ऐसा लगता है कि अभिनेत्री थाईलैंड से लौटी हैं, जहां वह अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही थीं।
निया ने अपने प्रशंसकों को अपनी छुट्टियों के बारे में अपडेट रखा, क्योंकि उन्होंने अपनी छुट्टियों के कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं। 21 अक्टूबर को उन्होंने थाईलैंड में अपनी हाल की छुट्टियों की कई लुभावनी तस्वीरें शेयर कीं। फी फी आइलैंड्स से तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए 'नागिन' एक्ट्रेस ने लिखा, "बिल्कुल वहीं जहां मैंने जाने की प्लानिंग बनाई थी। माया बे #फिफी आइलैंड #मायाबे #लैगून।"
वहीं, निया दूसरे वीडियो में ब्लैक कलर का स्विमसूट पहने समुद्र में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं। वह नाव पर मस्ती कर रही हैं और समुद्र की लहरों का मजा ले रही हैं। निया हाल ही में उस समय चर्चाओं में आई थीं, जब उनके 'बिग बॉस' में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर अटकलों का खंडन किया और अपने फैंस से माफी मांगी।
उन्होंने कहा, "मैंने सभी फैंस और शुभचिंतकों को निराश किया है। मैं जबरदस्त समर्थन, प्यार और पागलपन भरी हाइप के लिए अभिभूत हूं! मुझे एक बार घर के अंदर जाने का मन कर रहा था। मुझे एहसास हुआ कि मैंने पिछले 14 सालों में क्या कमाया है। मैं यह नहीं कह सकती कि मुझे हाइप पसंद नहीं आया, लेकिन मुझे दोष मत दीजिए। यह मैं नहीं थी।" निया शर्मा ने साल 2010 में स्टार प्लस के एक टीवी शो ‘काली-एक अग्निपरीक्षा’ से अपने करियर का आगाज किया था। इसमें वह ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ शो के जरिए एक अलग पहचान बनाई। हाल ही में वे कलर्स टीवी के शो ‘सुहागन चुड़ैल’ में ‘चुड़ैल’ का किरदार निभाती नजर आई थीं। इसके अलावा वे ‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’, ‘झलक दिखला जा 10’ और ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story