अन्य
तुर्की पुलिस ने 27 संदिग्ध आईएस सदस्यों को हिरासत में लिया
jantaserishta.com
11 Sept 2024 8:53 AM IST

x
अंकारा: तुर्की पुलिस ने 13 प्रांतों में अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के 27 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी मंगलवार को सरकारी प्रसारक ने दी।
सरकारी टीआरटी के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि पश्चिमी इजमिर प्रांत के मुख्य अभियोजक ने आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए आईएस समूह के खिलाफ शुरू की गई जांच के तहत 30 संदिग्धों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
प्रसारक ने बताया कि अंकारा, साकार्या, कोकेली, इस्तांबुल और कोन्या सहित 13 प्रांतों में एक साथ की गई छापेमारी में कुल 27 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस तीन और संदिग्धों की तलाश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि तुर्की सरकार ने 2013 में आईएस को आतंकवादी संगठन घोषित किया था और तुर्की पुलिस देश भर में इसके सदस्यों के खिलाफ नियमित रूप से आतंकवाद-रोधी अभियान चलाती रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





