अन्य

ट्रंप टिकटॉक का अमेरिका में संचालन जारी रखने के पक्ष में

jantaserishta.com
24 Dec 2024 8:40 AM IST
ट्रंप टिकटॉक का अमेरिका में संचालन जारी रखने के पक्ष में
x
बीजिंग: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टिकटॉक का अमेरिका में कुछ समय के लिए संचालन जारी रखने के पक्ष में हैं। ट्रंप ने 22 दिसंबर को एरिजोना स्टेट की राजधानी फीनिक्स में यह बात कही।
यह अब तक टिकटॉक के अमेरिकी बाजार से हटने के विरोध में ट्रंप का सबसे मजबूत संकेत है। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान टिकटॉक पर उनके वीडियो को अरबों व्यूज मिले हैं।
वहीं, अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने 18 दिसंबर को टिकटॉक के अमेरिका में संचालन पर पाबंदी लगाने के विधेयक पर फिर से चर्चा करने की घोषणा की। रिपोर्ट के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय अगले साल 10 जनवरी को इस मामले पर बहस करेगा, जिससे अदालत को 19 जनवरी को कानून प्रभावी होने से पहले इस मुद्दे पर फैसला सुनाने की अनुमति मिल जाएगी।
इस विधेयक के अनुसार टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को टिकटॉक से अलग करने की आवश्यकता है, अन्यथा टिकटॉक को अमेरिका में संचालन से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वहीं, बाइटडांस ने साफ कर दिया कि वह टिकटॉक को नहीं बेचेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story