अन्य
भू-माफियाओं से परेशान परिवार ने केशव प्रसाद मौर्य का रोका काफिला
jantaserishta.com
19 Aug 2024 8:17 AM IST

x
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मिर्जापुर दौरे पर थे। इस दौरान भू-माफियाओं से परेशान पीड़ित परिवार ने डिप्टी सीएम का काफिला रोककर उनसे मदद की गुहार लगाई।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला पीड़ित परिवार ने रोक लिया। हाथों में बैनर लेकर उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य से माफिया पर कार्रवाई करने गुहार लगाई। इस दौरान डिप्टी सीएम ने गाड़ी से बाहर आकर पीड़ित परिवार की समस्या सुनी।
उन्होंने पीड़ित परिवार से आवेदन भी लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लालगंज निवासी पीड़ित बृजेश गिरि ने बताया कि उसकी लालगंज क्षेत्र में कई बीघा जमीन है। गांव के ही कुछ यादव दबंग परिवार के लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उस परिवार का सदस्य गांव में प्रधान भी रह चुका है।
गिरि ने बताया कि भू माफिया उसकी जमीन पर खेती कर रहा है जबकि उनका परिवार अपनी जमीन होने के बावजूद भूखों मर रहा है। थाने, तहसील और जिलाधिकारी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक के यहां भी आवेदन पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इससे पहले मिर्जापुर दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मझवां विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस सीट पर भाजपा भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





