अन्य

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

jantaserishta.com
4 July 2024 10:41 AM IST
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
x
हरिद्वार: हरिद्वार से नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार के शांतरशाह में दलित युवती के साथ हुई घटना पर भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आचरण बहुत ही घटिया रहा है, उनके अंदर एरोगेंसी है। संसद में स्पीकर की ओर पीठ करके कोई भी सदस्य बोल नहीं सकता है। सदन की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी वेल में प्रवेश कर गए।
उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार नेता प्रतिपक्ष कभी भी वेल में नहीं जाते हैं। राहुल गांधी का ऐसा करना निंदनीय है। जिस तरह वे संसद में चलते हैं, उससे उन्हें एक अबोध बालक ही कहा जा सकता है।
हरिद्वार के शांतरशाह में दलित युवती के साथ हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस की अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी क्यों न हों। मुआवजे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, देखते हैं कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को कितना पैसा देती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story