अन्य

तृणमूल सांसद साकेत गोखले ने अरविंद केजरीवाल के इशारे पर रुकवाया माता का जागरण : आदेश गुप्ता

jantaserishta.com
11 Nov 2024 8:12 AM IST
तृणमूल सांसद साकेत गोखले ने अरविंद केजरीवाल के इशारे पर रुकवाया माता का जागरण : आदेश गुप्ता
x
नई दिल्ली: दिल्ली के भाजपा विधायक आदेश गुप्ता ने रविवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले ने अरविंद केजरीवाल की शह पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में माता के जागरण को रोकने का काम किया है।
भाजपा विधायक आदेश गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पिछले 23 साल से यहां जागरण हो रहा है। पहले इसे कभी किसी ने नहीं रुकवाया और हमेशा ही बहुत अच्छे माहौल में जागरण का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन 24वें साल में जब इस जागरण का आयोजन हो रहा था तो आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के इशारे पर तृणमूल के सांसद साकेत गोखले ने इस जागरण को रुकवाया। इन दोनों ही पार्टियों की बहुत दोस्ती है, जिसने अपनी बाबरी और तुगलकी मानसिकता को जाहिर कर दी है।"
उन्होंने आगे कहा, "उनकी सनातन और हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर हुई है, यहां की जनता और श्रद्धालुओं में बहुत गुस्सा है। इसलिए हमने तय किया है कि आगामी 17 नवंबर को यहां जागरण करेंगे और मैं अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और टीएमसी के नेताओं को चुनौती देता हूं कि 17 नवंबर को जागरण होगा और कोई उसे रोककर दिखाए।"
आदेश गुप्ता ने कहा कि हिंदू विरोधी काम के लिए यहां की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पिछले 10 साल से केजरीवाल यहां से विधायक हैं और उनको कोई छोटे-मोटे कार्यक्रमों में भी नहीं बुलाता है। वह जबरदस्ती मंचों पर चढ़ जाते हैं, भले ही उन्हें कोई बुलाए या नहीं। उन्होंने एक धार्मिक कार्य को रुकवाया है और उन्होंने हिंदू विरोधी काम किया है, जिसके लिए यहां की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी और इसलिए "हमने नारा दिया एक हैं तो सेफ हैं"।
उन्होंने आगे कहा कि सांसद के पास जब लोग अपनी गुजारिश लेकर गए थे तो उन्होंने साउंड कम करने की बात रखी, जबकि उनकी सोसायटी यहां से दूर है और लोग कह रहे थे कि आवाज कम कर देंगे, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। जब लोग ताली बजाने लगे और कीर्तन करने लगे तो उसको भी रुकवाया गया। इस मानसिकता के खिलाफ आज लोग इकट्ठा हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story