अन्य
तृणमूल कांग्रेस दिल्ली चुनाव में 'आप' पार्टी का पूरे दिल से समर्थन करती है, हम भाजपा मुक्त भारत चाहते हैं: टीएमसी प्रवक्ता
jantaserishta.com
29 Jan 2025 8:30 AM IST

x
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता रिजू दत्ता ने मंगलवार को आईएएनएस से बात की और दिल्ली चुनाव से संबंधित कई सवालों के जवाब दिए। दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सपा नेता अखिलेश यादव दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इस सवाल के जवाब में टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का पूरे दिल से समर्थन करती है। हम भाजपा मुक्त भारत चाहते हैं। 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इस देश के लोगों से केवल झूठे और फर्जी वादे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ से भरी सरकार है।
असम के क्षेत्रीय दल एआईयूडीएफ के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल भी 'आप' पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। इस पर टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है। कोई भी किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन कर सकता है। इसका टीएमसी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संसद के अंदर सभी विपक्षी राजनीतिक दलों की आवाज दबा रही है।
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर दिल्ली गए हैं। इस पर रिजू दत्ता ने कहा कि भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को स्टार प्रचारक बनाया। भाजपा के इस निर्णय पर मुझे हैरानी हो रही है। वैसे भी यह उनकी पार्टी का निर्णय है।
स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज उर्फ कार्तिक महाराज को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस पर उन्होंने कहा कि मैं तो यही कहूंगा कि पद्म पुरस्कार भाजपा की चुनावी रेवड़ी नहीं हो सकते।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





