अन्य

शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा, पीएम मोदी ने देशभक्ति का जज्बा पैदा किया : कृष्णपाल गुर्जर

jantaserishta.com
13 Aug 2024 8:39 AM IST
शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा, पीएम मोदी ने देशभक्ति का जज्बा पैदा किया : कृष्णपाल गुर्जर
x
पलवल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को सम्मान देने के लिए देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तिरंगा यात्रा व देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की। उन्होंने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा, "देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की कुर्बानियों की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। आज हर गांव और शहर में लोग तिरंगा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहीदों के इतिहास के बारे में बताना, उनको नमन करना और उनसे प्रेरणा लेना है।"
इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की भी सराहना की।
मालूम हो कि, देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। लोग उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह यात्रा एकता, स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए आयोजित की गई है।
इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश के इतिहास के बारे में जागरूक किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा 'हर घर तिरंगा' अभियान का एक हिस्सा है, जिसके तहत देश भर में तिरंगा फहराया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story