अन्य
बिशन सिंह बेदी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, अगंद बेदी और सहवाग समेत कई हस्तियों ने किया याद
jantaserishta.com
26 Sept 2024 8:14 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इसमें बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अंगद सिंह बेदी, उनकी पत्नी नेहा धूपिया, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अजय जडेजा ने शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत स्पिनर बिशन सिंह बेदी को याद किया। एक्टर अंगद सिंह बेदी अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "आज की शाम एक सेलिब्रेशन है, जो हमने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर रखी है। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान प्लेयरों ने शिरकत की और उन्हें याद किया।"
उन्होंने कहा, "मैं आज बहुत ही इमोशनल हूं और अपने पिता को याद कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी है कि पिता की श्रद्धांजलि सभा में उनके पुराने साथी भी उन्हें याद करने के लिए आए हैं।"
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने दिवंगत क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "मैं यह कहना चाहूंगी कि आज मेरे पिता का जन्मदिन है। कोई ऐसा दिन नहीं होता है, जब हमें उनकी याद नहीं आती है। आज हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है और हम उन्हें याद कर रहे हैं। इस अवसर पर हम उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं और उनको याद करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।"
उन्होंने कहा, "इस श्रद्धांजलि सभा में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए। आज हम सभी लोग बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि देंगे और उनके यादगार लम्हों को याद करेंगे।"
बता दें कि बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को हुआ था। उन्होंने 1966 से 1979 तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। उन्होंने कुल 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्हें साल 1970 में पद्म श्री पुरस्कार और 2004 में सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





