अन्य
'कमांडर करण सक्सेना' का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में नजर आए गुरमीत चौधरी
jantaserishta.com
28 Jun 2024 12:46 PM IST

x
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद एक्टर गुरमीत चौधरी अब ओटीटी पर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग स्ट्रीमिंग सीरीज 'कमांडर करण सक्सेना' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ।
ट्रेलर में उनका किरदार रॉ एजेंट करण सक्सेना का है, जो देशभक्त है और भारत को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं, इकबाल खान विलेन के रोल में हैं। उन्होंने आईएसआई चीफ नासिर का किरदार निभाया है।
सीरीज के बारे में गुरमीत चौधरी ने कहा, " 'कमांडर करण सक्सेना' मेरे लिए बेहद खास है। मैं उन सभी अधिकारियों की दिल से तारीफ करता हूं, जो देश की जी जान से सेवा करते हैं। इन हीरो से प्रेरित एक किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। सीरीज में मेरा किरदार करण देश के प्रति समर्पित है। इस किरदार को मैं असल जिंदगी में भी अपनाना चाहता हूं। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो मैं हमेशा से बनना चाहता था।''
सीरीज का निर्देशन जतिन वागले ने किया है और इसका निर्माण कीलाइट प्रोडक्शंस ने किया है। एक्टर इकबाल खान ने कहा, "यह मेरे द्वारा निभाए गए सबसे खतरनाक और आकर्षक किरदारों में से एक है। नासिर आक्रामक है। नासिर का किरदार निभाने से मुझे कुछ अलग किरदार को आजमाने का मौका मिला। यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारी कड़ी मेहनत को देख पाएंगे और सीरीज को एन्जॉय करेंगे। यह कहानी निश्चित रूप से दर्शकों को प्रेरित करेगी।'' हाल ही में 'कमांडर करण सक्सेना' का टीजर जारी किया गया था। इसकी जिसकी शुरुआत में इकबाल खान दिखाई देते हैं और बैकग्राउंड से आवाज आती है कि कफन तैयार कर लो, तुम्हारा मुल्क जलाकर तबाह करने वाले हैं।
इसके बाद गुरमीत का जबरदस्त डायलॉग आता है, जिसमें एक्टर कहते हैं, ''इतने साल में एक क्रिकेट मैच तो हरा नहीं पाए, मेरे देश को हराने चले हो।'' टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह सीरीज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





