अन्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, महिला की हालत गंभीर

jantaserishta.com
6 May 2025 8:42 AM IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, महिला की हालत गंभीर
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित हाउसिंग सोसाइटी ‘इको विलेज-1’ में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
घटना रविवार देर शाम की है, जब एक महिला अपनी सोसाइटी के पोडियम पर वॉक कर रही थी, तभी अचानक एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला करने की कोशिश की, जिससे खुद को बचाने के प्रयास में महिला असंतुलित होकर पोडियम से नीचे गिर गई।
बताया जा रहा है कि गिरने के कारण महिला के कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए सीसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। कई निवासियों ने मामले को लेकर चिंता जाहिर की और पालतू जानवरों की देखभाल में लापरवाही को लेकर सवाल उठाए।
सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता अचानक महिला की ओर भागता है और वह खुद को बचाते हुए पोडियम से गिर जाती है। हालांकि, अभी तक महिला के परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि सोसाइटी में ऐसे जानवरों पर नियंत्रण रखने के लिए कड़े नियम बनाए जाएं, जिससे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आवारा पशुओं के आतंक से कई सोसाइटी में लोग परेशान थे और अब यह मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर लोग सशंकित हैं और इस पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाओं में लोगों, यहां तक कि बच्चों को भी चोटें आ चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story