अन्य
टीबी मुक्त भारत का सपना मिल कर साकार करेंगे: ब्रजेश पाठक
jantaserishta.com
22 Sept 2024 8:32 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना हम सभी को मिलकर साकार करना है। डब्ल्यूएचओ ने वर्ष 2030 तक विश्व को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है।
ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाएंगे। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से टीबी रोगियों को गोद लेने का आह्वान किया, जिससे उनकी देखभाल और समर्थन में मदद मिले। यह घोषणा एसजीपीजीआई के सीवी रमन सभागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुई, जहां चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेने और पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उन्होंने कहा कि हम सभी को टीबी रोगियों को गोद लेना है। हर सप्ताह उनसे हाल-चाल लेना है। दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय परामर्श के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है। जिला स्तर पर भी सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य टीबी रोगियों को गोद लें।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि पोषण पोटली सरकारी खर्चे पर नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपने व्यक्तिगत खर्चे पर टीबी रोगियों को उपलब्ध कराई है। अगर हम सब टीबी रोगियों की देखभाल पर ध्यान दें तो निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करेंगे।
उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सभी अफसरों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि आज 131 क्षय रोगियों को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने गोद लिया। हम सभी को सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए टीबी रोगियों को गोद लेना है। टीबी रोगियों को हर माह आर्थिक मदद के साथ ही पोषण पोटली का भी वितरण किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





