अन्य
वन नेशन, वन इलेक्शन का टीएमसी करेगी विरोध, हमारे देश में यह संभव नहीं : कुणाल घोष
jantaserishta.com
2 Nov 2024 8:41 AM IST

x
कोलकाता: टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमारी पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पहले ही इस वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर अपना रुख साफ कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि हमारी नेता और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि हमारे देश में यह संभव नहीं है। हमारे देश के हर हिस्से का अपना इतिहास है, अपनी संरचना है और अपनी व्यवस्था है। इसलिए हम इस सिद्धांत का समर्थन नहीं कर रहे हैं और हम ऐसी प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हैं।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल में आर्थिक स्तर पर गिरावट की बात कही है। जिसको लेकर कुणाल घोष ने कहा कि अमित मालवीय ने जो कहा है वह निराधार है। अलग-अलग अनुभाग और अलग-अलग विभाग हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों की रिपोर्ट के मुताबिक विकास के मामले में पश्चिम बंगाल पहले और दूसरे स्थान पर है। महिला करदाताओं में भी पश्चिम बंगाल पूरे भारत में तीसरे स्थान पर है। मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में विकास बहुत अच्छे से हो रहा है।
उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का एक वर्ग कभी बीजेपी, कभी सीपीआई (एम), कभी कोई अन्य पार्टी, संदेशखाली के मुद्दे को उठाने की कोशिश करती है। भाजपा राज्य सरकार को बदनाम करने की पूरी कोशिश में लगी हुई है लेकिन, जनता सचेत और सजग है, ऐसे में वह किसी के धोखे में नहीं आने वाली है। हम सबने देखा कि भाजपा ने इस मुद्दे पर किस तरह की साजिश रची थी। अब वह लोग फिर से एक वर्ग को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





