अन्य

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने विनेश फोगाट के लिए की 'भारत रत्न' की मांग

jantaserishta.com
8 Aug 2024 8:44 AM IST
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने विनेश फोगाट के लिए की भारत रत्न की मांग
x
नई दिल्ली: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण पेरिस ओलंपिक के महिला कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष के तमाम नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रेसलर विनेश फोगाट को भारत रत्न देने या फिर राज्यसभा का मनोनीत सांसद बनाने की मांग कर डाली।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''सरकार और विपक्ष को आम सहमति बनाने का रास्ता खोजना चाहिए और या तो विनेश फोगाट को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए या उनके द्वारा प्रदर्शित असाधारण साहस को स्वीकार करते हुए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा नामित राज्यसभा सीट के लिए मनोनीत करना चाहिए।''
उन्होंने आगे लिखा, उनके द्वारा प्रदर्शित असाधारण साहस को स्वीकार करते हुए हम कम से कम यह विनेश फोगाट के लिए कर सकते हैं, उन्होंने कितना संघर्ष किया है। कोई भी पदक उनकी असली क्षमता को पूरी तरह से नहीं दर्शा सकता है।''
पेरिस ओलंपिक के 50 किग्रा भारवर्ग फ्रीस्टाइल कैटेगरी से विनेश फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन के बाद गीता और बबीता फोगाट ने उन्हें सिल्वर मेडल देने की मांग की। अमेरिकी रेसलर जॉर्डन बरोज भी विनेश के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने विनेश को सिल्वर मेडल देने के साथ यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के नियमों में बदलाव की भी मांग की।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने प्रतिक्रिया दी। पीटी उषा ने विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने को चौंकाने वाला बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईओए उन्हें पूरा भावनात्मक और मेडिकल सपोर्ट प्रदान कर रहा है।
विनेश ने मंगलवार को अपने तीन बाउट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन, फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले, 50 किलोग्राम की अधिकतम सीमा से अधिक वजन होने के कारण विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story