अन्य
हरियाणा कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
jantaserishta.com
12 Aug 2024 5:01 PM IST

x
यमुनानगर: देश भर में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उसी कड़ी में सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा शुरू होते होते ही जनसैलाब में तब्दील हो गई। हजारों युवाओं, स्कूली छात्र छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और जगाधरी के स्थानीय लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा ने पूरा जगाधरी शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। लोग हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए नजर आए। जहां-जहां से भी तिरंगा यात्रा निकली, पुष्प वर्षा कर लोगों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। आज तक का सबसे अभूतपूर्व समर्थन इस तिरंगा यात्रा को मिला है। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में पूरे देश में और पूरे हरियाणा में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि इस दिन हम अपने शहीदों को याद करें। जिन महापुरुषों ने देश के लिए बलिदान दिया, चाहे आजादी की लड़ाई में या आजादी के बाद, उन सभी को आज याद करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता के लिए जिन्होंने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, उन सब को याद रखें और उन सब को प्रणाम करें।
उन्होंने कहा कि हमारे वीर शहीद जैसा भारत को देखना चाहते थे, हम सबको वैसा भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए। विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, उसे संकल्प के साथ हम सबको मिलकर पूरा करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





