अन्य

नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर, 14 वाहन बरामद

jantaserishta.com
10 Aug 2024 9:16 AM IST
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर, 14 वाहन बरामद
x
नोएडा: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 मोटरसाइकिल और एक टीवीएस मोपेड बरामद की गई है। आरोपी नोएडा और दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी कर एनसीआर क्षेत्र में बेचते थे।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह 6 महीनों से सक्रिय था और अब तक लाखों रुपये की कमाई कर चुका है। इस गैंग में शामिल इनका एक और साथी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। ये बदमाश लगातार शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। इस गैंग को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आकाश सिंह, हरिमोहन और सुमित नारायण उर्फ बबलू के रूप में हुई है।
ये तीनों चोरी की बाइक को एक जगह पर इकट्ठा करते थे और फिर उसे बेचते थे। इस गैंग में सुमित नारायण उर्फ बबलू पहली बार चोरी करने आया था और पकड़ा गया।
आकाश सिंह और हरिमोहन अपने तीसरे साथी अजय के साथ मिलकर नोएडा और दिल्ली से काफी संख्या में बाइक चोरी कर चुके हैं। इसको इन्होंने नोएडा और दिल्ली से बाहर ले जाकर बेचा है। गैंग के फरार अभियुक्त अजय की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story