अन्य
झारखंड के बोकारो में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
jantaserishta.com
8 Aug 2024 9:24 AM IST

x
बोकारो: बोकारो में बुधवार को बिजली करंट की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा बाथरूम में जमा पानी को टुल्लू पंप से निकालने के दौरान हुआ।
बताया गया कि माराफारी थाना अंतर्गत कैंप वन इलाके में रहने वाले परिवार की सुलेखा देवी ने बाथरूम में जमा पानी निकालने के लिए टुल्लू पंप लगाया था। इसी दौरान करंट लगने से वह झटका खाकर गिर गईं। इसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी पुत्री करिश्मा (16) और महिला का भांजा सौरभ कुमार (22) भी करंट की चपेट में आ गए।
पड़ोस के परिवार ने उनकी चीख सुनी तो बिजली की लाइन काटी। इसके बाद तीनों को बोकारो जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पाकर बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हॉस्पिटल पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। विधायक ने जिला प्रशासन से परिवार की मदद की अपील की है।
बता दें कि झारखंड में एक हफ्ते के भीतर करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं में दस लोगों की मौत हो चुकी है। लातेहार जिले के बालूमाथ में एक अगस्त को कांवरियों का एक वाहन बिजली खंभे से टकरा गया था और इसकी वजह से करंट से झुलसकर पांच लोगों की जान चली गई थी।
6 अगस्त को पलामू जिले के लेस्लीगंज में खेत की सिंचाई के दौरान करंट से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। इसी दिन दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में भी फसल पटवन के दौरान बिजली करंट से एक किसान की जान चली गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





