अन्य

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
13 Aug 2024 9:07 AM IST
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
x
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में सोमवार को भीषण सड़क हादस में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर यह हादसा हुआ। एक ट्रक ने सामने से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के आगे का पूरा हिस्सा बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक ने करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटा।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ के बालोद में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक पिकअप वाहन ने कॉलेज जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार किया और मामले की जांच में जुट गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story