अन्य

दिल्ली के पहाड़गंज में दीवार गिरने से हादसा, तीन लोगों की मौत

jantaserishta.com
18 May 2025 8:36 AM IST
दिल्ली के पहाड़गंज में दीवार गिरने से हादसा, तीन लोगों की मौत
x
नई दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग मलबे में फंस गए।
दरअसल, एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट का काम चल रहा था। इसी दौरान दीवार गिर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना शाम करीब 6:05 बजे के आसपास आरा कंसा रोड, कृष्णा होटल के पास हुई। घटना के बाद बताया गया कि कुछ लोग मलबे में फंसे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शाम 6:35 बजे जानकारी मिली कि बेसमेंट के निर्माण के दौरान पास की दीवार गिर गई, जिससे तीन लोग मलबे में दब गए। उन्हें तुरंत बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, अब तक की जानकारी में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग घायल हैं।
इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन और राहत टीम मौके पर मौजूद हैं, मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
बता दें कि दिल्ली में पिछले महीने एक इमारत ढह गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली के मुस्तफाबाद में 19 अप्रैल को इमारत ढहने से 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे।
जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को तड़के करीब 3 बजे दयालपुर के डी1 गली में चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें 22 लोग मलबे में दब गए थे। बाद में 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने इमारत ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में बताया गया था कि इमारत की कमजोर नींव के चलते यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों का दावा था कि इमारत की नींव सिर्फ चार इंच मोटी थी। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता चल पाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story