अन्य

युगांडा में एंथ्रेक्स से तीन लोगों की मौत

jantaserishta.com
12 April 2025 8:33 AM IST
युगांडा में एंथ्रेक्स से तीन लोगों की मौत
x
कंपाला: युगांडा के उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में एंथ्रेक्स के प्रकोप से तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में उल्लेख किया कि पश्चिमी युगांडा के बुहवेजू जिले में दो मौतें हुई हैं। दो में से एक मामले की प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि की गई है और दूसरा संदिग्ध रोगी है। जिले में 11 अन्य लोगों में इस बीमारी के होने का संदेह है। इस बीच, देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में मोरोटो जिले में संदिग्ध एंथ्रेक्स पीड़ित 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कहा कि मौत का कारण एक गाय का मांस खाना बताया गया है, जो तीन दिन पहले अपेटावोई गांव में मर गई थी और चोकोलियास सामुदायिक बाजार में उसे कच्चा बेचा गया था। इसमें कहा गया कि मांस खाने वाले सभी लोग, जिनकी संख्या लगभग 25 थी, समान लक्षणों के साथ बीमार हुए, हालांकि मृतक की तुलना में यह कम गंभीर था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी जिले कबाले में सात लोगों को एंथ्रेक्स होने का संदेह है।
पिछले साल सितंबर में दक्षिण-पश्चिमी युगांडा जिले कनुंगु में एंथ्रेक्स के प्रकोप के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और 43 से अधिक मामले सामने आए थे। कई पशुओं की मौत भी दर्ज की गई, जिनमें 65 मवेशी, 10 बकरियां और तीन भेड़ें शामिल हैं। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए जिले में पशुओं का सामूहिक टीकाकरण शुरू किया गया था।
गत 17 सितंबर को जिले में एंथ्रेक्स के प्रकोप की घोषणा के बाद से कनुंगु में मवेशियों, बकरियों, भेड़ों, सूअरों और संबंधित उत्पादों सहित पशुओं की बिक्री पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया था।
एंथ्रेक्स बीमारी बैसिलस एंथ्रेसिस नामक जीवाणु के कारण होता है। यह मुख्य रूप से शाकाहारी जानवरों को प्रभावित करता है, हालांकि अन्य स्तनधारी और कुछ पक्षी भी इससे संक्रमित हो सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मनुष्य आमतौर पर संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने या दूषित पशु उत्पादों के संपर्क में आने से इस बीमारी से ग्रस्त होते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story