अन्य

गाजा में शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमले में तीन फिलिस्तीनी मारे गए

jantaserishta.com
2 Oct 2024 10:02 AM IST
गाजा में शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमले में तीन फिलिस्तीनी मारे गए
x
गाजा: मंगलवार को इजरायली हवाई हमले में गाजा पट्टी के मध्य स्थित नुसेरात शरणार्थी शिविर में तीन फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। दक्षिण गाजा के खान यूनिस में इजरायली सेना अचानक आगे बढ़ी है।
फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इजरायली वायु सेना ने नुसेरात शिविर के पश्चिम में एक घर पर मिसाइल दागी। इस हवाई हमले के साथ तोपखाने से भी भारी गोलीबारी हुई, जिसमें विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाला एक स्कूल भी चपेट में आ गया।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि इस हमले में तीन फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय सूत्रों ने यह भी बताया कि इजरायली सैनिकों ने गाजा के मध्य में नेत्ज़ारिम चौराहे पर कई फिलीस्तीनियों को घायल कर दिया। ये फिलिस्तीनी दक्षिण से उत्तर की ओर लौटने की कोशिश कर रहे थे, तभी सैनिकों ने उन पर गोली चला दी।
इजरायली सेना ने कहा कि उन्होंने गाजा के मध्य में कई संदिग्ध लोगों को देखा जो सैनिकों के लिए खतरा बने हुए थे। इसलिए उन्होंने गोलीबारी की, जिससे कई लोग घायल हो गए, हालांकि इजरायली सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
खान यूनिस में चश्मदीदों ने बताया कि इजरायली सेना अचानक भारी गोलीबारी के बीच किजान अन-नज्जार इलाके में आगे बढ़ी। इसके कारण सैकड़ों फिलिस्तीनी परिवार वहां फंस गए। तोपों और गोलियों की आवाज के बीच लोग घायल हुए। कई लोग इस अचानक हुई कार्रवाई से अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story