अन्य
लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत, दो घायल
jantaserishta.com
8 Sept 2024 11:09 AM IST

x
बेरूत: दक्षिणी लेबनान पर इजरायली ड्रोन हमले में लेबनानी नागरिक सुरक्षा के तीन कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अनाम सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि शनिवार को दक्षिणी लेबनान के सीमा क्षेत्र में वादी फ्रौन में इजरायली हवाई हमले में नागरिक सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया, जो एक पिछले हवाई हमले से लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। नागरिक सुरक्षा कर्मियों के एक समूह पर इजरायली ड्रोन ने हवा से जमीन पर मिसाइल दागी थी।
सूत्रों ने बताया कि शवों को दक्षिणी लेबनान के एक अस्पताल भेजा दिया गया है। मृतकों की पहचान अब्बास हम्मूद, मोहम्मद हाशम और कासिम बज्जी के रूप में की गई है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान के चार सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर छह हमले किए, तथा इजरायली सेना ने पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में नौ गांवों और कस्बों पर 35 गोले दागे, जिससे कई जगहों पर आग लग गई और भारी नुकसान हुआ।
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इन हमलों के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। इजरायली सैन्य कार्रवाई के बाद हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में हमले किए। 8 अक्टूबर 2023 के बाद से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





