अन्य

जर्मनी के सोलिंगन शहर में फेस्टिवल के दौरान चाकूबाजी, तीन की मौत

jantaserishta.com
24 Aug 2024 10:28 AM IST
जर्मनी के सोलिंगन शहर में फेस्टिवल के दौरान चाकूबाजी, तीन की मौत
x
बर्लिन: जर्मनी के सोलिंगन शहर में चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चाकूबाजी की घटना शुक्रवार रात को हुई, जब सोलिंगन शहर की स्थापना की 650वीं वर्षगांठ मनाई जा रही थी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जर्मन मीडिया के हवाले से बताया कि शुक्रवार रात को सोलिंगन में एक उत्सव चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने समारोह में शामिल लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।
मीडिया के अनुसार, चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस समारोह में करीब 80,000 लोग मौजूद थे।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद जर्मनी पुलिस ने अलर्ट जारी किया। पुलिस ने समारोह को तुरंत रद्द कर दिया गया और लोगों से घर जाने की अपील की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद से अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story