अन्य
मथुरा में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत
jantaserishta.com
6 Aug 2024 8:24 AM IST

x
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई।
कावंड़िए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ईंट-भट्टा के सामने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। मौके पर ही बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दी।
दरअसल यह हादसा मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के नागला परसोती में हुआ है। तीनों कावंड़िए सुरीर थाना क्षेत्र के बीजऊ गांव के निवासी थे। उनकी पहचान 18 वर्षीय मानव, 21 वर्षीय वेद प्रकाश और 20 वर्षीय नरेश के रूप में हुई। वेद प्रकाश डिप्लोमा इंजीनियर था और वर्तमान में गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। वहीं मानव पलवल में नौकरी करता था।
रविवार को तीन कांवड़ियां बुलंदशहर के राजघाट से कांवड़ लेकर सोमवार की सुबह वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। तीनों ने भगवान गोपेश्वर महादेव का गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद वापस अपने गांव लौटने के दौरान वे हादसे के शिकार हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





