अन्य

मुंबई से गिरफ्तार हुए तीन बांग्लादेशी, बगदाद भागने की फिराक में थे

jantaserishta.com
11 Feb 2025 8:31 AM IST
मुंबई से गिरफ्तार हुए तीन बांग्लादेशी, बगदाद भागने की फिराक में थे
x
रायपुर: रायपुर पुल‍िस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों बांग्लादेशी नागरिक भाई हैं। वे काफी समय से रायपुर के टिकरापारा में रह रहे थे।
दरअसल, तीनों बांग्लादेशी नागरिक फर्जी दस्तावेज बनवाकर रायपुर में कई सालों से रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, वे तीनों बगदाद (इराक) जाने के लिए हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुंचे थे। तीनों के भारत से भागने की सूचना मिलने के बाद रायपुर एटीएस ने मुंबई के नागपाड़ा यूनिट के सहयोग से पायधुनी इलाके से पकड़ा।
तीनों के पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के साथ बगदाद का वीजा बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि, वे तीनों जियारत के बहाने बगदाद जाकर छिपकर रहने वाले थे और वापस भारत नहीं आने वाले थे।
रायपुर के एसएसपी लाल उमेर सिंह ने बताया कि मोहम्मद इस्माईल, शेख अकबर, शेख साजन को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों ने रायपुर में रहने के दौरान ही भारतीय दस्तावेज आधार, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया था।
एसएसपी लाल उमेर सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है और ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया, जिसके बाद रायपुर न्यायालय ने तीनों को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 318/4, 338, 341, 111 और पासपोर्ट अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यूसीसी लागू होने और भारत में पकड़े जाने के डर से जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए फर्जी दस्तावेज को सत्कार कम्प्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ के माध्यम से बनवाया था। वे पहले भी इसी तरह के फर्जी दस्तावेज को सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ की मदद से बनवा चुके थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story