अन्य

बुराई के खिलाफ आवाज उठाने पर दी जाती है धमकी, नहीं पड़ता कोई फर्क : अफजाल अंसारी

jantaserishta.com
15 Feb 2025 8:24 AM IST
बुराई के खिलाफ आवाज उठाने पर दी जाती है धमकी, नहीं पड़ता कोई फर्क : अफजाल अंसारी
x
गाजीपुर: महाकुंभ पर विवादित टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अफजाल अंसारी ने कहा कि बुराई के खिलाफ जो आवाज उठाने की बात करता है, उसे धमकी दी जाती है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं जनता का चुना हुआ नुमाइंदा हूं और एक जिम्मेदार शख्स की हैसियत से जनमानस से जुड़े हुए सवालों को उठाता रहूंगा। हमें रोकने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन हम घबराने वाले नहीं हैं।
सपा सांसद ने कहा, "हम विश्वगुरु हैं, लेकिन देश के पासपोर्ट की रैंकिंग विश्व में 85वें नंबर पर हो गई है। हम विश्वगुरु हैं, लेकिन भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले में 86 रुपये हो गई है। देश 200 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में दबा हुआ है। कर्ज का ब्याज देने के लिए हमें और कर्ज लेना पड़ रहा है।"
उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति निजी हाथों में बेची जा रही है। देश में अराजकता फैली हुई है। रेलवे की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। रेलवे ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मेरा मानना है कि इन सवालों को जो खड़ा करेगा, उन्हें खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। बुराई के खिलाफ जो आवाज उठाने की बात करता है, उसे धमकी से कोई फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि वह और निखरता है। उसे ऊर्जा और ताकत मिलती है।
उल्लेखनीय है कि सपा सांसद अफजाल अंसारी ने महाकुंभ पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, "ऐसा माना जाता है कि महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र स्नान करने से लोगों के पाप धुल जाते हैं। भारी भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि अब नरक में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग हाउसफुल हो जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story