अन्य

एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित

jantaserishta.com
22 Aug 2024 11:03 AM IST
एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित
x
त्रिवेंद्रम: मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एअर इंडिया की एक घरेलू उड़ान में बम की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर तुरंत आपातकाल घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार धमकी के बाद सुबह करीब आठ बजे फ्लाइट ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड किया। जिसके बाद विमान को तत्काल प्रभाव से आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम की धमकी की वजह से विमान के अंदर बैठे लोगों में भी भय का माहौल था। एयर पोर्ट पर जब लोगों को विमान से बाहर निकाला गया, उसके बाद उन लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि पायलट ने विमान के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर बम की धमकी की सूचना दी। विमान में कुल 135 यात्री सवार थे।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हवाई अड्डे का परिचालन फिलहाल निर्बाध रूप से जारी है। विमान को लेकर जो भी जानकारी मिली है, उसके आधार पर जांच की जा रही है। धमकी कहां से मिली और किसने दी, इसके पीछे के कारणों की जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है।
एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। इस बीच, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर विमानों का सामान्य संचालन जारी है और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story