अन्य
आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वालों को जेल भेजा जाएगा : तरुण चुघ
jantaserishta.com
4 Nov 2024 8:35 AM IST

x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को हुए ग्रेनेड हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता तरुण चुघ की प्रतिक्रिया सामने आई है।
तरुण चुघ ने कहा, “यह घटना निस्संदेह दुखद और निंदनीय है, और इसे कायरता की पराकाष्ठा के रूप में देखा जाना चाहिए। जो भी लोग भारत के नागरिकों पर हमला कर रहे हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। या तो उन्हें कब्र में भेजा जाए या जेल में ठूंस दिया जाए। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, इस संदर्भ में कुछ राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जैसे कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का रवैया।”
उन्होंने कहा, “मैं फारूक अब्दुल्ला साहब से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे ऐसी बयानबाजी से बचें जो देश की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है या जनसामान्य का मनोबल गिरा सकती है। आज हमारे नागरिकों की सुरक्षा का श्रेय हमारे जांबाज सुरक्षा बलों को जाता है, न कि किसी बाहरी ताकत को। हमारी सुरक्षा किसी अन्य देश की दया पर निर्भर नहीं है। यह हमारे अपने बहादुर नेतृत्व और उनकी वीरता पर आधारित है।”
भाजपा नेता ने कहा, “हमें चाहिए कि हम अपने सुरक्षा बलों पर विश्वास करें और उन पर गर्व करें। साथ ही पाकिस्तान की किसी भी तरह की सांस्कृतिक या अन्य दखलंदाजी का बहिष्कार करें। हमें अपने देश और अपनी सेनाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए, ताकि हम सभी मिलकर एक सुरक्षित और मजबूत भारत की दिशा में आगे बढ़ सकें।”
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को हुए ग्रेनेड हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह धमाका श्रीनगर में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास 'संडे मार्केट' में हुआ। विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदार छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





