अन्य
महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वालों का हो रहा पर्दाफाश: दिलीप घोष
jantaserishta.com
19 April 2026 11:43 AM IST
नई दिल्ली: भाजपा नेता दिलीप घोष ने महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार घोष ने कहा कि इस बिल ने उन पार्टियों का असली चेहरा उजागर कर दिया है, जो लंबे समय से महिला सशक्तीकरण और अधिकारों की बात करती रही हैं।
दिलीप घोष ने समाचार एजेसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "महिला आरक्षण बिल ने उन कई पार्टियों का पर्दाफाश कर दिया है जो अक्सर महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के अधिकारों की बात करती हैं। उन्होंने इस बिल का समर्थन नहीं किया, जिससे यह साफ होता है कि वे महिलाओं के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही हैं और कुछ नहीं।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। यह भी महिलाओं को आगे लाने के लिए बहुत जरूरी कदम था, लेकिन इसमें विपक्ष का समर्थन नहीं मिला। विपक्ष देशहित में काम नहीं करता है।"
दिलीप घोष ने कहा, "ममता बनर्जी महिलाओं को 1500 रुपए देकर उनके वोट खरीदना चाहती हैं। उन्हें महिलाओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था जीरो हो गई है। जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। जनता बिलकुल परेशान है, इसीलिए इस बार भाजपा को ला रही है। जनता को भी पता है कि कौन सी पार्टी इनका विकास कर सकती है।"
महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित न हो पाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए हम आरक्षण विधेयक को लागू करेंगे और यह निश्चित रूप से लागू होगा। अभी इसे पारित करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समर्थन नहीं था। जिन लोगों ने इसे रोका, विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी ने, उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।"
भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा, "भारत सरकार ने ईरानी सेना द्वारा हमारे जहाज पर की गई गोलीबारी को गंभीरता से लिया है। हमारी ओर से विरोध दर्ज कराया गया है और ईरानी दूतावास के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि इसका कोई न कोई समाधान जरूर निकलेगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





