
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में 'आप' और कांग्रेस में गठबंधन, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और यूपी के संभल हिंसा को लेकर बात की।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, पता नहीं इन दोनों की आपस में क्या खींचातानी है। मेरा मानना यही है, दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि वह इस बार भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद देने वाले हैं। इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।
अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिल्ली को गैंगस्टर की राजधानी बनाए जाने वाले बयान पर आरपी सिंह ने कहा है, जरा वह पंजाब में जाकर देखें, वहां पर कानून व्यवस्था उनके पास है। उनके यहां जेल में से गैंगस्टर इंटरव्यू देते हैं, उसका जवाब दें। यहां पर तो और कोई घटना होती है 24 से 48 घंटे में दिल्ली पुलिस एक्शन लेती है और कार्रवाई करती है। जो लोग दोषी होते हैं उन्हें पुलिस पकड़ भी लेती है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले द्वारा बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जाहिर करने पर आरपी सिंह ने कहा, दुनियाभर के हिंदुओं को चिंता है।
एएसआई के संभल मस्जिद कमेटी पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है, संभल में सर्वे के दौरान एएसआई के काम में अड़ंगा डाला जा रहा है। यह एक सर्वे है और जानबूझकर वहां पर शरारत की जा रही है। कानून व्यवस्था के हिसाब से काम होने चाहिए और देश संविधान और कानून के अनुसार काम करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





