अन्य

जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक नहीं, यह दबाव की राजनीति है : राजद

jantaserishta.com
6 Oct 2024 8:37 AM IST
जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक नहीं, यह दबाव की राजनीति है : राजद
x
पटना: बिहार के पटना में शनिवार को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि बिहार में जेडीयू के संगठन को मजबूत करना है। इस बैठक को लेकर आरजेडी ने जेडीयू पर तंज कसा है। आरजेडी ने कहा है कि यह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक नहीं है। यह दबाव की राजनीति है।
आईएएनएस से बात करते हुए आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बैठक में ललन सिंह भी नहीं आए। कई अन्‍य नेता भी नहीं आए। भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच सत्ता हस्तांतरण के लिए 6 महीने की डील हुई थी। जेडीयू ऐसा नहीं कर रही है। बिचौलिया बेचैन हो रहा है। इसलिए उन्होंने अपनी मांग रखी है। भारत रत्न दो और सत्ता ले लो। जेडीयू के "2025 में फिर नीतीश कुमार" के नारे पर हमला बोलते हुए आरजेडी ने कहा कि बिहार नीतीश कुमार से ऊब चुका है, अबकी बार तेजस्वी सरकार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र में कांग्रेस की आलोचना करने व पार्टी को अर्बन नक्सलियों के गिरोह द्वारा चलाने की बात पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गुर्गे अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। कभी वो लोगों को तलवार बांटते हैं, तो कभी भाषाई आतंक फैलाते हैं। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में विचारहीन अनैतिकता को बढ़ावा देना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी शहरी इलाकों में अपने विचारहीन और अनैतिक लोगों को आगे करके समाज में हिंसा फैलाना चाहती है। फिर उसके नेता तलवारें बांट रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के चरित्र को जनता पहचान चुकी है। प्रधानमंत्री चिल्लाते रहेंगे, लेकिन देश की जनता पर इसका कोई असर नहीं होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story