अन्य
दौसा जिले में होगा 2,100 करोड़ रुपये का निवेश, बिछेगा उद्योगों का जाल : राज्यवर्धन सिंह राठौड़
jantaserishta.com
3 Dec 2024 8:52 AM IST

x
दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में 2,100 करोड़ रुपये का निवेश लाने की सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है।
जयपुर में 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होने वाली राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से पहले दौसा में इन्वेस्टमेंट के लिए इन्वेस्टरों के साथ एमओयू साइन किए गए। इस दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि दौसा जिला व्यापार के लिहाज सुलभ और भौगोलिक दृष्टि से समृद्ध है। दौसा जिला अब रेल और सड़क मार्ग से लगभग पूरे देश से सीधे जुड़ गया है जिसके चलते अब इन्वेस्टरों का भरोसा दौसा की ओर आने लगा है। यही कारण है कि दौसा जिले में 2,100 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यहां की स्थिति पूरी तरह दिल्ली-एनसीआर की जैसी हो जाएगी।
राठौड़ ने आगे बताया कि दौसा जिला दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर पर स्थित हैं। दौसा जिले से होकर दो एक्सप्रेस-वे निकलते हैं। एक गुजरात के जामनगर को जाता है तथा दूसरा मुंबई को जाता है। हर तरीके से यहां जमीन उपलब्ध है। यहां पर सोलर ऊर्जा और रिन्युएबल एनर्जी की भी संभावना है।
दौसा जिले के बारे में राठौड़ ने कहा कि यहां पर एग्रो प्रोडक्ट भी अच्छी मात्रा में होता है। यहां का बाजार पूरे देश में विख्यात है। ऐसा बाजार कहीं भी नहीं है। यही कारण है कि राजस्थान इन्वेस्टमेंट के लिहाज से काफी उपयुक्त राज्य है और आने वाले चार साल में राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं निकाल कर आएंगी। सरकार भी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाले चार साल में राजस्थान में 'राइजिंग राजस्थान' के तहत बड़े परिवर्तन होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





