अन्य

रांची रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराकर बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 July 2024 8:31 AM IST
रांची रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराकर बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार
x
रांची: रांची रेलवे स्टेशन से छह माह के एक बच्चे को चुराकर उसे बेचने की तैयारी कर रही तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम सीमा देवी, पिंकी देवी और पूनम देवी हैं।
एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को 24 जुलाई को जानकारी मिली थी कि रांची रेलवे स्टेशन के सीढ़ी पुल के नीचे से छह माह की उम्र के नवजात बच्चे की चोरी की गई है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस की टीम गठित की।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीक की मदद से चौबीस घंटे के अंदर शिशु को धुर्वा थाना क्षेत्र के सुदूर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को महिला पिंकी ने चुराया था। उसने पुलिस को बताया कि बच्चे को डेढ़ लाख में पूनम देवी और सीमा देवी को बेचने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने बच्चे को बेचे जाने के पहले ही छापामारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि मई महीने में भी रांची रेलवे स्टेशन से एक दंपति के नौ माह के बच्चे की चोरी कर ली गई थी और ओडिशा में भुवनेश्वर के पास एक व्यक्ति को बेच दिया गया था। बाद में पुलिस ने 17 मई को भुवनेश्वर के पास एक गांव से बच्चे को बरामद किया था। इस सिलसिले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story