अन्य

‘एक देश-एक चुनाव’ पर गहन चर्चा होनी चाहिए : उमर अब्दुल्ला

jantaserishta.com
14 Dec 2024 8:52 AM IST
‘एक देश-एक चुनाव’ पर गहन चर्चा होनी चाहिए : उमर अब्दुल्ला
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि जब 'एक देश, एक चुनाव' का मुद्दा संसद में आए, तो इस पर गहन चर्चा होनी चाहिए।
नेशनल कांफ्रेंस नेता ने कहा, “यह अभी तक संसद में पेश नहीं हुआ है। जब यह संसद में आए, तो उस पर पूरी बहस होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "साल 2019 में जब अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का मामला था, तब संसद में बहुत जल्दबाजी में फैसला लिया गया था और उस पर ठीक से बहस नहीं हो पाई थी। अब इस मामले पर गहन बहस होनी चाहिए और उसके बाद संसद को निर्णय लेना चाहिए।”
भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, “इस पार्टी ने जम्मू के साथ कई अन्याय किए हैं, जैसे जम्मू-कश्मीर का नक्शा बदलने की कोशिश करना और राज्य के दर्जे को समाप्त करना। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में बदलाव किया था, अब वह इसे सही करने की कोशिश करेंगे।”
उन्होंने कहा, “जम्मू कश्मीर अब केंद्रशासित प्रदेश है और मुख्यमंत्री बनने के समय कई लोग यह चिंता जाहिर कर रहे थे कि दिल्ली जैसी स्थिति न बन जाए। फिलहाल, बिजनेस रूल्स को स्पष्ट करने का काम चल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर के अंत तक या जनवरी की शुरुआत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।”
इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने 21 नवंबर को पुंछ में अपने मंत्रियों के साथ जाकर विकास कार्यों की समीक्षा की थी।
मुख्यमंत्री ने जिले में विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त जम्मू, आयुक्त सचिवों और सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की थी।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया था। बैठक के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जिले के 30 के करीब प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी और ज्ञापन स्वीकार किए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story